Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदेहरादूनः 13 सितंबर से लापता युवक का टी स्टेट में मिला कंकाल,...

देहरादूनः 13 सितंबर से लापता युवक का टी स्टेट में मिला कंकाल, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून। देहरादून के थाना वसंत विहार क्षेत्र में स्थित टी स्टेट में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि अंबीवाला टी स्टेट के पास महेंद्र चैक में एक मानव कंकाल पड़ा हुआ है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मानव कंकाल के पास नुवान की खाली डिब्बी, कुछ कपड़े मिले। एक बैग मिला जिसमें पीएनबी की पासबुक मिली। पासबुक में खाता धारक का नाम गौरव सेमवाल (उम्र 21 वर्ष) पुत्र सोहनलाल निवासी सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय लंढौर मसूरी देहरादून लिखा मिला।

13 दिसंबर 2019 को दर्ज हुई थी गुमशुदगी
शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की गई। प्राप्त पते के आधार पर आसपास के थानों से जानकारी ली गई तो पता चला कि 13 दिसंबर 2019 को प्रेमनगर थाने में उक्त युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

युवक की गुमशुदगी पहले कैम्पटी थाना में पंजीकृत हुई थी, जिसे बाद में प्रेमनगर थाना में स्थानांतरित कर दिया गया था। मृतक के कपड़ों के आधार पर शिनाख्त कराकर शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस द्वारा इस संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments