Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून की त्रिशला ने लॉकडाउन में की पढ़ाई और यूपीएससी में देश...

देहरादून की त्रिशला ने लॉकडाउन में की पढ़ाई और यूपीएससी में देश में पाया दूसरा स्थान

यूपीएससी के नतीजे घोषित हो गए हैं। यूपीएससी की परीक्षा में देहरादून की त्रिशला सिंह ने देश में दूसरी रैंक हासिल की है। कोरोना काल में घर में पढ़ाई कर त्रिशला ने यूपीएससी में दूसरा स्थान हासिल किया है।

एमएनसी की नौकरी छोड़ी
यूपीएससी परीक्षा देने के लिए त्रिशला ने एमएनसी की नौकरी छोड़ दी थी। त्रिशला ने देहरादून से ही स्कूली शिक्षा हासिल की और मास्टर करने के बाद एमएनसी में नौकरी करने लगीं।

त्रिशला के पिता डॉ. कौशल कुमार और माता तृप्ता कुमार ने कहा कि बेटी ने परिवार के साथ उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। त्रिशला का छोटा भाई पार्थ पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

लॉकडाउन के दौरान की पढ़ाई
त्रिशला ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लिखित परीक्षा और दो महीने साक्षात्कार के लिए पढ़ाई की और उन्हें सफलता हाथ लगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments