Wednesday, March 18, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून–पिथौरागढ़ के बीच जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा, आरसीएस के तहत तैयारियां...

देहरादून–पिथौरागढ़ के बीच जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा, आरसीएस के तहत तैयारियां तेज

क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री Kinjarapu Ram Mohan Naidu ने मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है।

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर देहरादून-पिथौरागढ़ रूट पर उड़ान सेवाओं को मजबूत करने की मांग की थी। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस रूट पर आरसीएस के तहत उड़ान संचालन के लिए मैसर्स Skyhop Aviation Private Limited द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कंपनी इस रूट पर नियमित उड़ानों का संचालन शुरू करेगी। इससे पहले इस मार्ग पर हवाई सेवा संचालित कर रही Flybig ने अपना आरसीएस अधिकार स्काईहॉप को हस्तांतरित कर दिया है।

केंद्र सरकार देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए अन्य विमानन कंपनियों से भी संपर्क कर रही है, ताकि भविष्य में इस रूट पर नियमित और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments