Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में आज आंशिक बादल छाए रहने के आसार, कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान

देहरादून में आज आंशिक बादल छाए रहने के आसार, कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान

देहरादून। आज (शनिवार) को राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। दून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेंटीग्रेड के लगभग रहने की संभावना जताई गई है।

जबकि राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की और गर्जन के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने के संभावना जताई गई है।

शुक्रवार को शहर में मौसम दिनभर करवट बदलता रहा। बादलों और सूरज में लुकाछुपी होती रही। सुबह और दोपहर के वक्त शहर में हल्की बूंदाबांदी होती रही। इसके चलते हुए उमस भरे मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments