Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में इंटरनेशनल रोटरी क्लब के प्रतिनधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

देहरादून में इंटरनेशनल रोटरी क्लब के प्रतिनधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में इंटरनेशनल रोटरी क्लब के अध्यक्ष शेखर मेहता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर उत्तराखंड में शिक्षा स्वास्थ्य, पर्यावरण व जल संरक्षण एवं अन्य क्षेत्रों में रोटरी क्लब की ओर से राज्य सरकार को सहयोग देने पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक कार्य कर रही है। इसमें रोटरी क्लब की ओर से क्या सहयोग दिया जा सकता है, इस दिशा में प्रयास हों। उत्तराखंड में सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए रोटरी क्लब से सहयोग की अपेक्षा मुख्यमंत्री ने की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों से पलायन रोकना जरूरी है। इन क्षेत्रों में रह रहे लोग को सीमा प्रहरी के रूप में विशेष भूमिका रहती है। बैठक के दौरान प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों को टेलीमेडिसिन की सुविधा, ई-लर्निंग, बालिकाओं के लिए मार्शल आर्ट की ट्रेंनिंग, साक्षरता अभियान आदि विषयों पर चर्चा हुई ।

इंटरनेशनल रोटरी क्लब के अध्यक्ष शेखर मेहता ने उपहार स्वरूप गुलदस्ते की जगह पर पौधा देने की मुख्यमंत्री की पहली की सराहना करते हुए कहा कि रोट्री क्लब की ओर से उत्तराखंड में 10 हजार पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को क्लब की ओर से हर संभव सहयोग देने का प्रयास किया जायेगा। राज्य में टेलीमेडिसिन की सुविधा, स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था, साक्षरता को बढ़ाने के लिए लर्निंग मैटीरियल, कुपोषण मुक्ति, मार्शल आर्ट ट्रेनिंग, जल संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार को सहयोग दिया जाएगा।

सीमांत क्षेत्रों के लोगों की आर्थिकी को बढ़ावा दने के लिए क्या किया जा सकता है, इस पर विचार कर आवश्यक सहयोग किया जाएगा। इस दौरान रोटरी क्लब से कमल सांगवी, अजय मदान, अरूण शर्मा, सुशांत आहूजा एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments