Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में इस हफ्ते से चलेगी इलेक्ट्रिक बस

देहरादून में इस हफ्ते से चलेगी इलेक्ट्रिक बस

देहरादून शहर में इस सप्ताह से इलेक्ट्रिक  बस चलनी शुरू हो जाएगी। बुधवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की बैठक में सीईओ ने यह जानकारी दी। इस पर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि पहली बस केवल महिलाओं के लिए ही संचालित की जाए।

बुधवार को सचिवालय में हुई स्मार्ट सिटी परियोजना की उच्च स्तरीय संचालन समिति की बैठक में मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने निर्देश दिए कि परियोजना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए समय पर इसे पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट सड़कों के निर्माण में डक्ट का कार्य पूर्ण होने के बाद ही ब्लैक टॉपिंग का कार्य किया जाए।
बैठक में सीईओ देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देहरादून में इलेक्ट्रिक बस परियोजना शुरू किए जाने हेतु प्रोटो बस इस सप्ताह देहरादून आ जाएगी। जिसमें मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रोटो बस को महिलाओं को समर्पित करते हुए केवल महिलाओं हेतु चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की कार्रवाई में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्तर्गत देहरादून शहर के तीन सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल के रूप में तैयार किया गया है। परेड ग्राउंड जीर्णोधार के अन्तर्गत 570 मीटर बाहर की नाली और 480 मीटर आंतरिक नालियों का काम किया जा चुका है। परेड ग्राउंड के आंतरिक हिस्से में प्रस्तावित वीआईपी स्टेज, वर्षा जल संग्रहण टैंक आदि का कार्य प्रगति पर है। 24 वाटर एटीएम में से 15 का निर्माण पूरा किया जा चुका है।स्मार्ट रोड निर्माण इकाई ने 80 प्रतिशत सीवर लाइन और 620 मीटर मल्टी यूटीलिटी डक्ट बिछाने का काम कर लिया है। स्मार्ट पोल और ओएफसी केबल का काम चल रहा है। केबल बिछाने के लिए 53 किलोमीटर का जीपीआर सर्वे किया जा चुका है।करीब आठ किलोमीटर की केबल बिछाई जा चुकी है। जल आपूर्ति प्रणाली के तहत शहर में 206 ट्यूबवेल का सुधारीकरण एवं उच्चीकरण किया जाना है। इनमें से 13 ट्यूबवेल से बेस डाटा संग्रहण का कार्य चल रहा है। बैठक में मेयर सुनील उनियाल गामा, सचिव आरके सुधांशु, शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली, सौजन्या सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments