Sunday, March 8, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीदेहरादून में खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू, सीएम ने किया...

देहरादून में खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू, सीएम ने किया उद्घाटन

खेल महाकुंभ के प्रतिभाग करती बालिकाएंदेहरादून। युवा कल्याण एवं पीआरडी निदेशालय की ओर से आज देहरादून में खेल महाकुंभ की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरविंद पांडे मौजूद रहे।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। युवा कल्याण के उप निदेशक शक्ति सिंह ने बताया कि पहले दिन अंडर-12, 14, 17 वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिताएं युवा कल्याण निदेशालय के मैदान में आयोजित की जाएंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments