Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में गर्मी ने तोड़ा बीते दस साल का रिकाॅर्ड, आज छाए...

देहरादून में गर्मी ने तोड़ा बीते दस साल का रिकाॅर्ड, आज छाए रहेंगे बादल

देहरादून। देहरादून में फरवरी की गर्मी ने बुधवार को बीते दस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दस साल में पहली बार फरवरी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार गया। इससे दिन के समय लोगों को खासी गर्मी का अहसास हुआ। लोगों को पंखे तक चलाने पड़े। वहीं, गुरुवार को बादल छाए रहने से लोगों को राहत मिल सकती है।

पिछले कुछ दिनों से राजधानी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन के साथ ही रात में भी ठंड कम होने लगी है। बीते दस साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो 2020 में फरवरी में दून का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री था। जबकि, 2014 में दून का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा।
 
अभी जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है, माना जा रहा है कि इस साल फरवरी के तापमान का ओवरऑल रिकॉर्ड भी टूट सकता है। बुधवार को चटक धूप खिली रहने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। राहत पाने के लिए लोगों ने दुकान, मकान और कार्यालय में कुछ देर पंखे भी चलाए। 

जबकि, शहर के कुछ बाजारों में लोग जूस पीकर गर्मी से राहत पाते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
 
दस साल में फरवरी में देहरादून का तापमान
साल  –  तापमान
2020  –  29.2
2019  –  26.6
2018 –   29.5
2017 –   28.4
2016  –  28.5
2015 –   23.2
2014  –  25.9
2013 –   25.9
2011 –   27.5
 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments