Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में तेज रफ्तार ट्रक हुआ बेकाबू, टोल नाके से टकराकर पलटा;...

देहरादून में तेज रफ्तार ट्रक हुआ बेकाबू, टोल नाके से टकराकर पलटा; एक घायल

डोईवाला (देहरादून)। देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर अनियंत्रित ट्रक के पलटने से एक युवती घायल हो गई। जबकि टोल प्लाजा के केबिन में भी काफी नुकसान पहुंचा है। मामला शनिवार दोपहर 2.50 का है। जब देहरादून की ओर से एक तेज गति से आता हुआ ट्रक टोल प्लाजा के समीप बने बैरिकेडिंग के पास पलट गया।

टोल प्लाजा में बना केबिन क्षतिग्रस्त

ट्रक के अंदर सीमेंट के कट्टे भरे हुए थे। ट्रक हर्रावाला से ऋषिकेश जा रहा था। ट्रक के पलटने से टोल प्लाजा में बना केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही केबिन के अंदर बैठी डोईवाला निवासी युवती कामिनी के पैर में चोट आई है। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर युवती के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।

काफी तेज गति से आ रहा था ट्रक

टोल प्लाजा के शिफ्ट इंचार्ज अशोक यादव ने बताया कि ट्रक काफी तेज गति से आ रहा था और ड्राइवर के अनुसार ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। जिस कारण टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलट गया।

पुलिस को किया गया है सूचित

जिससे टोल प्लाजा पर बने केबिन के टूटने के साथ ही उसके अंदर रखे कंप्यूटर आदि को भी नुकसान पहुंचा है।साथ ही केबिन में बैठी युवती के भी चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments