Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी, मलबा और बोल्डर आने...

देहरादून में धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी, मलबा और बोल्डर आने से गंगोत्री हाईवे बंद

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह की शुरुआत धूप के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते बादलों ने भी डेरा डाल दिया। वहीं मलबा और बोल्डर आने से गंगोत्री हाईवे यातायात के लिए बाधित हो गया है। अन्य चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात सुचारू है।

यमुनाघाटी में मौसम साफ
उत्तरकाशी के बड़कोट में यमुनोत्रीधाम सहित यमुनाघाटी में सोमवार को मौसम साफ बना हुआ है। यमुनाघाटी में जगह-जगह ठहरे हुए यात्री यमुनोत्रीधाम के लिए रवाना हो रहे हैं। 

गंगोत्री हाईवे कांडीखाल डाबरी के समीप बाधित
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे कांडीखाल डाबरी के समीप सुबह से यातायात के लिए बाधित चल रहा है। कांडीखाल डाबरी में भूस्खलन होने से पहाड़ से भारी मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गिरा है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी है। अपराहन एक बजे तक हाईवे खुलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है मध्य रात्रि को हाईवे बाधित हो गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments