Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून में बना राज्य का पहला ई वेस्ट स्टूडियो।

देहरादून में बना राज्य का पहला ई वेस्ट स्टूडियो।

प्रदेश के पहले ई-वेस्ट स्टूडियो का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया गया। ।ई-कचरा पुनर्चक्रण और निपटान के बारे में जन जागरूकता के उद्देश्य से  बना यह अनोखा स्टूडियो पूरी तरह से  पुनर्चक्रण किये हुए ई-कचरे से तैयार किया गया हैं। जिसमें आंतरिक ड्रोन रेसिंग ट्रैक भी बनाया गया है। इस स्टूडियो को बनाने के लिए एकत्रित किये गए  ई-कचरे को पुन: उपयोग कर 25 कंप्यूटर तैयार किये गए जिन्हे की जनपद  के 10 प्राथमिक विद्यालयों को भेंट किया गया इतना ही नहीं इस स्टूडियो के माध्यम से लोग ई-कचरे की कलाकृतियां बनाकर यहाँ अपने  रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन भी कर सकते हैं।

केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने वर्चुअल माध्यम से एवं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटीडीए, देहरादून में शुक्रवार को एसटीपीआई देहरादून इन्क्यूबेशन केन्द्र का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने घोषणा की कि देहरादून में जल्द ही एक रोबोटिक लैब की स्थापना की जायेगी, जिसके लिए भूमि भी उपलब्ध है। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और केंद्रीय सूचना तकनीकी राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने ई-वेस्ट स्टूडियो का उद्घाटन भी किया।
आईटीडीए के निदेशक अमित कुमार सिन्हा ने ई-वेस्ट स्टूडियो के बारे में बताया कि ई-कचरा पुनर्चक्रण और निपटान के बारे में जन जागरूकता के उद्देश्य से बना यह स्टूडियो पूरी तरह से पुनर्चक्रण किये हुए ई-कचरे से तैयार किया गया है। इसमें आंतरिक ड्रोन रेसिंग ट्रैक भी बनाया गया है। इस स्टूडियो को बनाने के लिए एकत्रित किये गए ई-कचरे को पुनः उपयोग कर 25 कंप्यूटर तैयार किये गए, जिन्हें जनपद के 10 प्राथमिक विद्यालयों को  भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि आईटीडीए द्वारा सभी इलेक्ट्रिक वेस्ट का बेहतर इस्तेमाल किया जा रहा है। टीम वर्क से इलेक्ट्रानिक वेस्ट को बेस्ट में बदलने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। आईटी पार्क ने 2019-20 में 150 करोड़ रुपये का व्यापार किया है। इससे 2500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। एसटीपीआई देहरादून इन्क्यूबेशन केन्द्र बनने से स्टार्टअप को जो प्ले एण्ड प्लग की फैसिलिटी चाहिए, वो उन्हें उपलब्ध होगी। इससे स्टार्टअप को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments