Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदेहरादून में महिला से पांच लाख की ठगी के मामले में टीवी...

देहरादून में महिला से पांच लाख की ठगी के मामले में टीवी एक्टर मुंबई से गिरफ्तार, दून पुलिस को मिली रिमांड

राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना इलाके में खुद को पुलिसकर्मी बताकर महिला से जेवरात ठगने के आरोप में पुलिस ने मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ईरानी गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। दून पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर देहरादून आ रही है। उसका एक साथी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

तीन दिसंबर को रिटायर टीचर विमला जसोला कारगी के पास दुर्गा मंदिर गईं थी। बाहर निकलते ही उन्हें एक बाइक सवार ने रोक लिया। उसने कहा कि वह पुलिसकर्मी है और आगे चेकिंग हो रही है। लिहाजा, अपने जेवर उतारकर अखबार के पैकेट में रख लो। उसी वक्त एक अन्य व्यक्ति ने भी उसे अपनी अंगूठी निकालकर दे दी। इस पर विमला जसोला को विश्वास हो गया और उन्होंने भी जेवर निकालकर दे दिए।इसी बीच आरोपी ने ध्यान बचाते हुए महिला को एक अखबार का पैकेट पकड़ा दिया और वहां से चंपत हो गया। महिला ने जैसे ही वह पैकेट खोला तो देखा कि उसने प्लास्टिक की चेन थी।इस पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे रूट पर आरोपियों की तलाश शुरू की। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि टीम आरोपियों का पीछा करते हुए महाराष्ट्र तक पहुंची। घटना के तरीके से शुरूआत से ही यह साफ था कि इसमें ईरानी गैंग का हाथ है। चूंकि, पहले भी इस तरह के आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई थी। मंगलवार को उसकी ट्रांजिट रिमांड के लिए प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया था। इसे वहां की अदालत ने मंजूर कर लिया। लिहाजा पुलिस उसे बुधवार तक दून लेकर पहुंच जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments