Tuesday, March 10, 2026
Homeअपराधदेहरादून में सिपाही ने दुकानदार के सिर पर दे मारी खाली बोतल...

देहरादून में सिपाही ने दुकानदार के सिर पर दे मारी खाली बोतल , सिपाही निलंबित , मुकदमा दर्ज

आईएसबीटी परिसर स्थित दुकान में एक सिपाही ने सरेआम गुंडई की सिपाही ने दुकानदार से पहले शराब की बोतल मांगी उसने मना किया तो दुकानदार के सिर पर खाली बोतल दे मारी लहूलुहान दुकानदार को चौकी लाया गया लेकिन वहां भी उसके साथ मारपीट की गई पीड़ित की शिकायत पर आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथी एसएसपी ने सिपाही को निलंबित भी कर दिया है घटना बुधवार देर रात की है मिली जानकारी के अनुसार आईएसबीटी परिसर में शरद वर्मा कन्फेक्शनरी की दुकान चलाता है यहां पर अमित तोमर नाम का सिपाही अक्षर आता जाता रहता है आरोप है कि बुधवार रात को उसने शराब पी हुई थी उसके साथ ही शरद वर्मा व अन्य लोग भी खड़े हुए थे आरोप है सिपाही अक्सर उस दुकान वाले से शराब की बोतल भी लेता है रात में शराब पीने के बाद वह एक बोतल मांगने लगा लेकिन शरद ने मना कर दिया इस पर गुस्साए सिपाही अमित ने शरद के सिर पर खाली बोतल दे मारी इससे शरद वर्मा वहीं पर गिर गया घायल को वहां खड़े लोग चौकी लेकर पहुंचे आरोप है कि यहां पर तैनात एक दरोगा ने भी उससे गलत व्यवहार किया मामले में शरद वर्मा के भाई अमित वर्मा की ओर से तहरीर दी गई उसके आधार पर धारदार हथियार से वार करने मारपीट गाली-गलौज आदि का मुकदमा दर्ज किया गया है मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने तत्काल प्रभाव से सिपाही अमित को निलंबित भी कर दिया है एसएसपी के अनुसार पीड़ित के मेडिकल का परीक्षण कराया जा रहा है सिर में टांके लगे हैं यदि चोट जानलेवा प्रकृति की हुई तो आईपीसी की धारा 307 भी मुकदमे में बढ़ाई जाएगी बताया जा रहा है कि चौकी में पीड़ित व उसके भाई से सहीद लुक नहीं किया गया जिस पर लोगों ने वहां हंगामा भी किया लेकिन इन्हीं में से किसी ने जब बाद में डीजीपी अशोक कुमार को फोन किया तब कहीं जाकर पुलिस के कान खड़े हुए मामले पर कार्रवाई होगी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments