Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून मे ठेला चलाने वाले पिता के बेटे ने कनाडा में बनाया...

देहरादून मे ठेला चलाने वाले पिता के बेटे ने कनाडा में बनाया गीत

देहरादून  बीते कई सालों से दून में खाने का ठेला लगा परिवार का पालन पोषण कर रहे गुरनीत सिंह के बेटे दमनजीत सिंह ने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। पढ़ाई के लिए कनाडा गए दमनजीत ने पंजाबी गाना बनाया है। दमन के नए गीत को एक दिन में तीन हजार से अधिक लोग यूट्यूब पर देख और सुन चुके हैं। इससे पहले भी दमनजीत कई गीतों में अपना जलवा दिखा चुका है।

दमन के पिता गुरनीत सिंह जीएमएस रोड मोहित विहार में परिवार संग रहते हैं। उन्होंने बताया कि दमन बीते साल दिसंबर में पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। दमन की स्कूली व स्नातक की पढ़ाई दून में हुई है। इसके बाद दमन बिजनेस मैनेजमेंट का कोर्स करने के लिए कनाडा चला गया था। पढ़ाई करने के साथ दमन को गीत संगीत में भी रुचि है। हाल ही में उसने पंजाबी गीत बनाया है। जिसमें आवाज देने के साथ उसने अभिनय भी किया है। गीत में दमन के साथ पूजा चौहान मुख्य किरदार में हैं। तीन मिनट 47 सेकेंड का यह गीत कनाडा के शहर और वादियों में फिल्माया गया है। गुरनीत सिंह ने बताया कि बेटे ने विदेश में परिवार समेत उत्तराखंड का नाम रोशन करने का काम किया है। दमन का बड़ा भाई पेशे से वकील है।

दमनजीत के पिता गुरनीत सिंह ने बताया कि भारत में लॉकडाउन के दौरान दमनजीत देहरादून में ही था। खाली समय में दमनजीत गीत लिखने का काम करता था। दमनजीत ने नया गीत भी देहरादून में ही लिखा था। वह कोई भी नया गीत बनाने से पहले परिवार के सदस्यों को सुनाता है। परिवार के सभी सदस्य दमनजीत के नए गीत को लेकर बहुत उत्सुक हैं। आने वाले दिनों में यूट्यूब पर देखने और सुनने वालों की संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments