Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदेहरादून: रंघड़ वाला के पास मिला पांच साल की मासूम का शव,...

देहरादून: रंघड़ वाला के पास मिला पांच साल की मासूम का शव, सोमवार से थी गायब, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

देहरादून के कोतवाली थाना क्षेत्र से सोमवार को गायब हुई बच्ची की हत्या कर दी गई। बुधवार शाम को रंघड़ वाला के पास झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शुरुआती जांच पड़ताल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।

गोविंदगढ़ इलाके से सोमवार को पांच साल की बच्ची गायब हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में वह किसी व्यक्ति के साथ जाती नजर आई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यक्ति की पहचान की और उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।उसकी निशानदेही पर पुलिस ने रंघड़ वाला के पास झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद किया। सूचना पाकर मौके पर फॉरेंसिक जांच टीम भी पहुंच गई है। बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया गया है और गुरुवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि की जा सकती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments