Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज दौरा, सुरक्षा इंतज़ाम कड़े

देहरादून – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आज दौरा, सुरक्षा इंतज़ाम कड़े

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम लगभग 3:45 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उनके आगमन से पहले पुलिस, प्रशासन और अन्य एजेंसियों ने सुरक्षा प्रबंधों का रिहर्सल किया।

एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री एमआई-17 हेलिकॉप्टर से लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी के लिए रवाना होंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वह वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

शनिवार को राजनाथ सिंह वापस देहरादून पहुंचेंगे और करीब 1:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। रिहर्सल के दौरान एयरपोर्ट पर कमांडेंट राकेश कुमार, एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल, सीओ विवेक कुटियाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments