Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून समेत आसपास के इलाकों में आज खिली धूप, वहीं रात को...

देहरादून समेत आसपास के इलाकों में आज खिली धूप, वहीं रात को बढ़ेगी ठंड, 98 घंटे से बंद थल-मुनस्यारी मार्ग

uttarakhand weather update: today will be sunny, night bitterly coldदेहरदून। राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में आज गुनगुनी धूप खिली रहेगी। इससे दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। वहीं, रात के तापमान में कमी आएगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

सोमवार को दून और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर अच्छी धूप खिली रही। राजधानी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। हालांकि रात को न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री गिरकर 7.2 डिग्री के आसपास पहुंच गया। पूरे इलाके में सुबह और शाम के समय ठंड काफी अधिक हो रही है।

मौसम विभाग ने आज भी ज्यादातर इलाकों में गुनगुनी धूप खिले रहने का अनुमान जताया है। हालांकि रात को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड बहुत अधिक बढ़ सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है।

वहीं कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी के कारण पिंगलापानी से आगे बंद पड़ा हुआ है।

98 घंटे से बंद है थल- मुनस्यारी मार्ग
पिथौरागढ़ थल-मुनस्यारी सड़क 98 घंटे से बंद है। मार्ग बंद होने से पर्यटक परेशान हैं। यहां आने वाले पर्यटकों ने होटलों की बुकिंग रद्द कर दी है। क्षेत्र में भारी हिमपात के चलते थल-मुनस्यारी सड़क 98 घंटे से बंद है। लोनिवि ने बर्फ हटाने के लिए जेसीबी लगाई है, लेकिन कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है।

मुनस्यारी से स्नोकटर और रातापानी से कालामुनि के बीच जेसीबी लगाई गई है। कालामुनि, बेतुलीधार से बलांति बैंड के बीच सड़क बंद है। सड़क बंद होने से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने होटलों की बुकिंग रद्द कर दी है। इससे होटल व्यवसायियों में भी निराशा है।

रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने से लोग लकड़ी जलाकर खाना बनाने को विवश हैं। जिला खाद्य अधिकारी एमएस रावत का कहना है कि मदकोट से गैस सिलिंडरों की आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।

विद्युत विभाग ने तीन दिन बाद नगर में बिजली आपूर्ति तो सुचारु कर दी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी अब भी अंधेरे में रात गुजार रही है। सरमोली, बर्नियागांव, दरकोट, सुरिंग, धापा, दुम्मर, हरकोट, चैना, पापड़ी, साईपोलू, बुई, पातो आदि गांवों में लोग बिजली नहीं होने से परेशान हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments