Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून समेत कई इलाकों में आज भी बारिश

देहरादून समेत कई इलाकों में आज भी बारिश

देहरादून। कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग चट्टान टूटने से हरमनी के पास अवरुद्ध है। यहां सड़क पर मलबा हटाने के दौरान जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त होकर पिंडर नदी में समा गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार देहरादून, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में अनेक स्थानों पर और हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर जनपद में कुछ स्थानों पर तेज बौछार के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी में फिलहाल इसी तरह का मौसम बना रहेगा। ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बारिश होगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments