Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन का...

देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन का भी खतरा

देहरादून। राजधानी देहरादून समेत सात जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

अन्य जिलों में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रदेशभर में अगले कुछ दिन तेज बारिश हो सकती है। इसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो सकते हैं।

जानें कहां कैसा है मौसम का मिजाज

  • यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में हल्के बादल 
  • मसूरी शहर में हल्की धूप 
  • नैनीताल में भारी बारिश
  • हल्द्वानी में हल्की बारिश 
  • रामनगर में बादल
  • रुद्रपुर में हल्की धूप।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments