Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून-सहारनपुर रूट में पर हादसा, दो बसों में जोरदार टक्कर

देहरादून-सहारनपुर रूट में पर हादसा, दो बसों में जोरदार टक्कर

हादसे के बाद मौके पर जमा लोग

आज सुबह देहरादून-सहारनपुर मार्ग पर दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर से एक बस सड़के किनारे पलट गई। बस यूपी परिवहन निगम की थी।
हादसा उत्तराखंड-यूपी सीमा से लगे बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है, जिसमें 13 लोग घायल हुए हैं। किसी की मौत होने की खबर नहीं है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि मौके पर एसडीआरएफ की टीम, पुलिस फोर्स, पांच एंबुलेंस और फायरबिग्रेड राहत बचाव कार्य के लिए भेजी गईं। यूपी पुलिस फोर्स भी राहत बचाव कार्य में लगी।

हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में भी हुआ हादसा
जिस जगह हादसा हुआ वह देहरादून के मां डाटकाली मंदिर क्षेत्र से करीब 12 किमी. दूर है। हादसे की वजह से देहरादून- सहारनपुर मार्ग बंद कर दिया गया था। हरिद्वार जाने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट कर भेजा जा रहा था। वहीं आज सुबह देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में भी एक हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई है। यहां एक स्कूटी और बाइक की आपस में भिड़ंत हो गई थी।

जिला सूचना अधिकारी देहरादून ने बताया कि यूपी परिवहन निगम की दो बसों में हुई टक्कर से एक बस पलट गई। जिसमें 10 से 12 लोग सवार थे। घायलों में दो लोगों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका नाम मनोज और सुरेश नागर है, दोनों देहरादून के खुड़बड़ा निवासी हैं। शेष घायलों को सहारनपुर ले जाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments