Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधदेह व्यापार में विदेशी महिला समेत सात गिरफ्तार, वेबसाइट पर होती थी...

देह व्यापार में विदेशी महिला समेत सात गिरफ्तार, वेबसाइट पर होती थी बुकिंग

देहरादून में एसओजी और एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग सेल ने जाखण में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में एक विदेशी महिला समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक वेबसाइट के जरिए देह व्यापार चलाते थे। सभी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से देह व्यापार चलाने वालों के बारे में जानकारी मिल रही थी। इस पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। रविवार रात को एक होटल में छापा मारा गया तो यहां से दो युवतियों को पकड़ा गया। इनमें एक युवती विदेशी है।पूछताछ में पता चला कि उनसे यह काम कराने वाले उनके साथी एक किराए के घर में रहते हैं। इसके बाद जाखन स्थित एक घर से चार युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ राजपुर थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और साढ़े 12 हजार रुपये नकद मिले हैं।

पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह धनराशि भी उन्होंने देह व्यापार से ही कमाई है। आरोपियों के नाम सैफ खान निवासी एमडीडीए कॉलोनी केदारपुरम, मनोज सिंघल निवासी बजरिया मोहल्ला, कीर्तन वाली गली, बादलपुर गाजियाबाद, राहुल शर्मा निवासी पंजशील कॉलोनी लाल कुआं, बादलपुर, गाजियाबाद और मयंक गर्ग निवासी ईसरा मोहल्ला, गंगोह, सहारनपुर हैं। इनके अलावा तीन महिलाएं, जिनमें एक विदेशी भी शामिल हैं।

वेबसाइट पर होती है बुकिंग

गिरफ्तार की गई महिला ने बताया कि मयंक गर्ग और मयूर गर्ग, मनोज सिंघल उर्फ मन्नू बाबा, राहुल शर्मा सभी बाहर दिल्ली गाजियाबाद आदि जगहों से लड़कियों से संपर्क कर उन्हें देह व्यापार के लिए देहरादून बुलाते हैं।

इस व्यापार से आए रुपयों में से आधा पैसा इन लड़कियों को दे देते हैं। लड़कियों को बुक एक वेबसाइट के माध्यम से किया जाता है। वेबसाइट पर वेश्यावृत्ति के संबंध में संपर्क नंबर अपलोड किया जाता है। ग्राहकों के कॉल या मैसेज आने पर हम उन्हें अटैंड करते हैं और उनके बताए पते पर टैक्सी के माध्यम से लड़कियों को भेज देते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments