Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधदो बाईकों की टक्कर में तीन की मौत

दो बाईकों की टक्कर में तीन की मौत

हरिद्वार। संवाददाता। कलियर-सोहलपुर मार्ग पर दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में किशोरी समेत तीन की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले मामा और भांजी थे।

एसओ संतोष सिंह कुंवर के मुताबिक दीपक सिंह निवासी बुग्गावाला(हरिद्वार) अपनी बहन रीता और भांजी चरणजीत कौर, बलजीत कौर और सतविंदर के साथ बाइक पर सवार थे। वो बुग्गावाला से सोहलपुर होते हुए रुड़की की ओर जा रहे थे। अंधेरा होने से वो सामने से आ रही बाइक को नहीं देख पाए और दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दीपक पुत्र मेघ सिंह(22 वर्ष) उसकी भांजी चरनजीत कौर(छह साल) और दूसरी बाइक पर सवार बहादराबाद निवासी अंकित पुत्र भगतसिंह की मौत हो गई है।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे में घायल दीपक की बहन रीता(30 वर्ष), भांजी बलजीत कौर और बलप्रीत कौर को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां रीता की हालत गंभीर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments