Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधद्वाराहाट विधायक की पत्नी ने देहरादून के एक परिवार पर मुकदमा दर्ज

द्वाराहाट विधायक की पत्नी ने देहरादून के एक परिवार पर मुकदमा दर्ज

देहरादून | उत्तराखंड में द्वाराहाट विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता नेगी ने देहरादून निवासी एक महिला और उसके पति समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने परिवार पर ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का आरोप लगाया है।

आज दोपहर नेहरू कॉलोनी थाने में यह मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि महिला ने विधायक से संबंध होने की बात कही और विधायक की पत्नी से पांच करोड़ रुपये मांगे हैं। मामले की पुष्टि एसपी सिटी श्वेता चौबे ने की है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि यदि महिला इस मामले में कुछ कहना चाहती है तो वह पुलिस को बता सकती है। मामले में विधायक की पत्नी रीता नेगी ने कहा कि महिला लगातार फोन कर उनके राजनीतिक करियर को बर्बाद करने की धमकियां दे रही थी।
इसलिए महिला और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर विधायक महेश नेगी से संपर्क का प्रयास किया गया मगर उनका फोन स्विच ऑफ था।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments