Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डद दून स्कूल में एक और छात्र कोरोना संक्रमित

द दून स्कूल में एक और छात्र कोरोना संक्रमित

देहरादून। प्रतिष्ठित द दून स्कूल में बुधवार को एक और छात्र में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। मंगलवार को यहां सात छात्र और पांच शिक्षक संक्रमित पाए गए थे। संक्रमित छात्रों और शिक्षकों को स्कूल परिसर में ही बने वेलनेस सेंटर में रखा गया है। इसके साथ ही स्कूल प्रशासन हाई अलर्ट पर है। हर आने-जाने वाले की निगरानी के साथ सैनिटाइजेशन और गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। बुधवार को दून स्कूल को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

द दून स्कूल की डेवलपमेंट एंड एल्युमिनी रिलेशन एंड कम्युनिकेशन ऑफिसर कृतिका जुगराण ने बताया कि संक्रमित छात्र और शिक्षकों के संपर्क में आए सभी लोग की आरटीपीसीआर जांच करवाई जा रही है। अब तक स्कूल की ओर से 1500 जांच करवाई जा चुकी हैं। स्कूल परिसर में टीकाकरण भी शुरू हो गया है। फिलहाल सभी कक्षाओं के छात्रों को ऑनलाइन ही पढ़ाया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments