Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डधंसने लगा नेपाली फार्म फ्लाईओवर 

धंसने लगा नेपाली फार्म फ्लाईओवर 

ऋषिकेश। ऋषिकेश में नेपाली फार्म फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा धंसने लगा है। बारिश के बाद मिट्टी के धंसने से फ्लाईओवर पर कई गड्ढे हो गए हैं। कार्यदायी संस्था गड्ढों को कंक्रीट से भरकर लीपापोती करने में जुटी है। मानसून ने नेपाली फार्म फ्लाईओवर के कार्यों की पोल खोल दी है।

बारिश के बाद फ्लाइओवर के एक बड़े हिस्से पर मिट्टी धंसने से गड्ढे हो गए हैं। कार्यदायी संस्था गड्ढों को कंक्रीट से भरकर डामरीकरण करा रही है। कंक्रीट भरने के बाद भी मिट्टी धंसने का सिलसिला जारी। फ्लाइओवर की सड़क पर कई जगह दरार भी साफ देखी जा सकती है। हाल में ही पानी की निकासी के लिए प्रभावित हिस्से के पास कई वॉटर पास होल भी बनाए गए हैं।

फ्लाइओवर की गुणवत्ता ठीक है। फ्लाइओवर में पानी घुसने के चलते मिट्टी बैठ गई थी। फ्लाइओवर मरम्मत का कार्य कर दिया गया है। बारिश के दौरान इस तरह के नुकसान सामान्य बात है।
-विभव मित्तल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments