Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डधारचूला के विधायक धामी सहित 80 के खिलाफ मुकदमा, आचार संहिता उल्लंघन...

धारचूला के विधायक धामी सहित 80 के खिलाफ मुकदमा, आचार संहिता उल्लंघन का मामला

पिथौरागढ़ : आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं करने पर धारचूला के विधायक हरीश धामी सहित 80 कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नियमों के उल्लंघन का यह तीसरा मामला है। बीती 13 जनवरी को विधायक हरीश धामी ने 22 गांवों के कार्यकर्ताओं के साथ मुनस्यारी में बैठक की थी। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक लोेकेश्वर सिंह ने पुलिस उपाधीक्षक के माध्यम से जांच कराई।

शिकायत सही पाए जाने पर विधायक हरीश धामी सहित 80 लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इससे पूर्व जिला मुख्यालय में बैठक करने वाले डीडीहाट क्षेत्र के पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और थल क्षेत्र में सभा करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता और कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments