Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डधोखाधड़ी के मामले में महिला ने अपनी चार बहनों के विरुद्ध कराया...

धोखाधड़ी के मामले में महिला ने अपनी चार बहनों के विरुद्ध कराया मुकदमा दर्ज

देहरादून: धोखाधड़ी के मामले में एक महिला ने अपनी चार बहनों के विरुद्ध कैंट कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता मोनिका वर्मा निवासी डीएल रोड ने बताया कि वह पांच बहने हैं।

उनकी माता का निधन 13 मई 2021 को हुआ था। उनकी मां की एक एफडी थी। उनकी चारों बहनों गीता, रजनी, वेदवती व लता ने भारतीय स्टेट बैंक तेल भवन के कर्मचारियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज व हस्ताक्षर करके एफडी से सारे रुपये निकाल लिए।

उन्होंने डालनवाला कोतवाली में इसकी शिकायत दर्ज करवानी चाहती तो पुलिस ने इसे घर का मामला बताते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। कैंट कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गीता, रजनी, वेदवती व लता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments