Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनए सत्र 2021-22 के लिए एक जून से प्राइवेट स्‍कूलों में शुरू...

नए सत्र 2021-22 के लिए एक जून से प्राइवेट स्‍कूलों में शुरू होगा आरटीई के तहत एडमिशन

देहरादून। सत्र 2021-22 में प्राइवेट स्कूलों में पहली कक्षा में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया एक जून से शुरू होगी। आनलाइन प्रवेश वाले जिलों में नौ फरवरी को सभी प्राइवेट स्कूल आरटीई के पोर्टल में अपना रजिस्टे्रशन कराएंगे। जिसके बाद पांच मार्च से छात्रों के आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। आरटीई प्रवेश को लेकर समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डा.मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है।

छह जिलों में आनलाइन, सात में आफलाइन होंगे दाखिले

बीते सालों की तरह ही इस साल भी अल्मोड़ा, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में प्रवेश प्रक्रिया आनलाइन चलेगी। जबकि, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़, टिहरी, उत्तरकाशी में आफलाइन प्रवेश होंगे।

प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां

आनलाइन वाले जिले

– विज्ञप्ति जारी करने की तिथि: आठ फरवरी

– पोर्टल में स्कूलों के पंजीकरण की तिथि: नौ फरवरी से चार मार्च तक

– छात्रों के लिए पोर्टल में आवेदन की तिथि: पांच मार्च से 30 अप्रैल तक

– छात्रों के प्रपत्रों की जांच: एक मई से 25 मई तक

– प्रवेश के लिए लाटरी प्रक्रिया: 26 मई

– लाटरी परिणाम डिप्टी बीईओ कार्यालय और पोर्टल में उपलब्ध कराने की तिथि: 31 मई

– विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया: एक जून से 30 जून तक

– प्राइवेट स्कूलों द्वारा पोर्टल पर प्रवेशित बच्चों की सूची अपलोड करनाः 15 जुलाई

– दूसरी लाटरी निकालने की तिथि (यदि जरूरी हो): 31 जुलाई

– द्वितीय लाटरी के आधार पर प्रवेश: 14 अगस्त

– प्राइवेट स्कूलों द्वारा सूची अपलोड करना: 31 अगस्त

ऑफलाइन वाले जिले

– विज्ञप्ति जारी करने की अंतिम तिथि: 10 मार्च

– प्रवेश संबंधी आवेदन पत्रों का मुद्रण: 11 मार्च से 21 मार्च

– विकासखंड और संकुल स्तर पर आवेदन पत्र उपलब्ध कराने की अंतिम तिथिः पांच अप्रैल

– आवेदन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल

– विकासखंड स्तर पर आवेदन पत्रों की जांच: एक मई से 25 मइ्र्र तक

– विद्यालयों में प्रवेश के लिए लाटरी: 26 मई

– लाटरी परिणाम डिप्टी बीईओ कार्यालय में चस्पा: 31 मई

– विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया: एक जून से 30 जून तक

– प्राइवेट स्कूलों द्वारा प्रवेशित बच्चों की सूची डिप्टी बीईओ कार्यालय को देना: 15 जुलाई

– आवश्यक हो तो दूसरी लाटरी: 31 जुलाई

– द्वितीय लाटरी में चयनित बच्चों को प्रवेश: 14 अगस्त

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments