Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को गणेश जोशी ने दी बधाई

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को गणेश जोशी ने दी बधाई

देहरादून। कृषि मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने श्रीदेवसुमन नगर मंडल के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, शहीद दुर्गामल मण्डल के अध्यक्ष ज्योति कोटिया और मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा और सिद्वांतों को आगे बढ़ाते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा की सफलता के लिए संगठन का गतिशील होना बहुत जरूरी है। मौके पर पूर्व अध्यक्ष पूनम नौटियाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निरंजन डोभाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, सुंदर कोठाल, वंदना बिष्ट, संध्या थापा, संध्या क्षेत्री, प्रेम पंवार? चुन्नी लाल, संजय नौटियाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments