Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनाईट कर्फ्यू का आज से होगा पालन , जिला प्रशासन आज करेगा...

नाईट कर्फ्यू का आज से होगा पालन , जिला प्रशासन आज करेगा आदेश जारी

राजधानी में नाइट कर्फ्यू पर स्थिति आज   स्पष्ट होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव  कैबिनेट के फैसले का विस्तृत नोट जारी होने के बाद क्या-क्या खुला और बंद रहेगा, इस पर निर्णय लेंगे।कैबिनेट के नाइट कर्फ्यू का फैसला लेने के बाद दूनवासी अब छूट और पाबंदी से जुड़े सवालों को लेकर परेशान हैं। खास तौर से आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन और देर रात सफर करने वाले यात्री वाहनों को लेकर पशोपेश में हैं। इसके अलावा अभी देर रात तक खुलने वाले होटल-रेस्त्रां, शराब की दुकानों, शादियों व अन्य आयोजनों की स्थिति स्पष्ट नहीं है।नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर लौटने वालों को राहत देने की क्या व्यवस्था होगी, यह भी तय नहीं है। देर रात बाहर से आने वालों को लेकर क्या आदेश जारी किया जाएग। इसको लेकर भी लोगों में संदेह है।कैबिनेट में फैसला होने के बाद कई जगह पुलिस ने रात को ही सख्ती शुरू कर दी। कई जगह पुलिस ने 10 बजे से पहले ही रेस्त्रां और खाने-पीने के ठेलों को बंद करना शुरू कर दिया।कई जगह दुकानों को बंद करने को भी कहा गया। हालांकि शहर में ज्यादातर दुकानें सामान्य तौर पर रात 10 बजे से पहले ही बंद हो जाती हैं। केवल कुछ दुकानें ही देर रात तक खुलती हैं।  कैबिनेट नोट को देखने के बाद जिला प्रशासन अपना आदेश जारी करेगा। फैसले को सख्ती से लागू करने के लिए भी व्यवस्था बनाई जाएगी। लोगों को कोरोना से बचाए रखने के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, उन पर तेजी से काम होगा।
-डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments