Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधनाबालिग को भुगतना पड़ा बुलेट चलाने का खामियाजा, कटा 28500 रुपये का...

नाबालिग को भुगतना पड़ा बुलेट चलाने का खामियाजा, कटा 28500 रुपये का चालान

यदि आप सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं तो खामियाजा चालान या वाहन सीज होने के रूप में भुगतान पड़ सकता है। सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) ने ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार से चलाए गए अभियान में नाबालिग के बुलेट चलाने पर 28500 रुपये का चालान किया है। शहर में दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट और तीन सवारियां भी बैठी हुई दिख रही है। सीपीयू ने ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। वाहन चालकों के खिलाफ सोमवार से सीपीयू ने अभियान शुरू कर दिया है।सोमवार को अभियान के पहले दिन 70 वाहन चालकों के चालान काटे गए। सीपीयू के प्रभारी दिनेश सिंह पंवार ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने के मामले लगातार सामने आ रहे थे। इनमें अधिकतर वाहन नाबालिग चला रहे थे। अब सड़कों पर स्टंट दिखाने, वाहन को आड़े-तिरछे कर चलाने वालों पर सीपीयू रोजाना कार्रवाई करेगी।

नाबालिग पर इतने हैं आरोप
नाबालिग के बुलेट चलाने पर 25000 हजार रुपये का चालान है। बुलेट में प्रेशर हॉर्न लगा होने पर दो हजार और हेलमेट न पहनने पर एक हजार रुपये का चालान जोड़ा गया है। कुल 28500 रुपये का चालान होने से बुलेट को सीज किया है। सीपीयू प्रभारी दिनेश पंवार ने बताया कि कुछ दिनों पहले भी एक नाबालिग का 32 हजार रुपये का चालान किया था। ई-पॉश मशीन से चालान किए जाने के चलते किसी भी प्रकार की कोई रियायत नहीं होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments