Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरनिःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 550 लोगों ने लिया लाभ

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 550 लोगों ने लिया लाभ

देहरादून। संवाददाता। हरिपुरकलां इंटर कालेज में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य कैंप में क्षेत्र के 550 लोगों ने लाभ उठाया। शिविर का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद, श्रीमहंत ललितानंद गिरि व ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

टीएचडीसी के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एंव वैलनेस शिविर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश, ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ ड़ा अचला, स्त्री रोग विशेषज्ञ ड़ा नेहा, फिजिशियन ड़ा शोभित, ड़ा ज्ञान प्रकाश, ड़ा अरूण कुमार, ड़ा सुषमा गुसाईं ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी और मौसमी रोगों के कारण व बचाव के बारे में जानकारी दीं ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments