Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनीट रिजल्ट 2022: उत्तराखंड में रिया ने किया टाप, आल इंडिया में...

नीट रिजल्ट 2022: उत्तराखंड में रिया ने किया टाप, आल इंडिया में हासिल की 77वीं रैंक

देहरादून। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। जारी सूची के अनुसार, उत्तराखंड में रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल) के साथ प्रदेश में टाप किया है। रिया ने आल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है। वहीं, अभय कुमार ने एससी कैटेगरी में 685 (99.965374 परसेंटाइल) के साथ ऑल इंडिया 535 वीं रैंक हासिल की।

17 जुलाई को हुई थी नीट यूजी 2022 की परीक्षा
बता दें कि नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 17,64,571 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल रहे।

उत्‍तराखंड में 18 हजार से ज्‍यादा ने किया था आवेदन
इस परीक्षा में उत्‍तराखंड से 18 हजार दो उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 16 हजार 929 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9 हजार 753 छात्र सफल रहे।

राजस्थान की तनिष्का ने हासिल किया पहला स्‍थाना
राजस्थान की तनिष्का ने कुल निर्धारित 720 में अंकों में से 715 अंक प्राप्त करके देश में पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि, तीन उम्मीदवारों के भी 715 अंक ही हैं। दिल्ली (एनसीटी) के वत्स आशीष बत्रा (715 अंक), कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली (715 अंक) और कर्नाटक की रूचा पावासे के (715 अंक) हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments