Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स के विजेताओं को सीएम ने किया सम्मानित

नेशनल खेलो मास्टर्स गेम्स के विजेताओं को सीएम ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशनल खेलो इंडिया मास्टर्स गेम्स की स्वर्ण और कांस्य पदक विजेता फुटबाल खिलाड़ियों को सम्मानित किया। राज्य बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड के फुटबाल खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया मास्टर्स गेम्स में अपना जलवा दिखाया था। इसका आयोजन दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 30 अप्रैल से 3 मई तक किया गया था।

इस मौके पर सीएम ने कहा कि पहली बार राज्य खेल फुटबाल में उत्तराखंड की टीम ने परचम लहराया। भारत ने 23 राज्यों की टीम को पछाड़ते हुए गोल्ड और ब्रांज मेडल जीता। राज्य सरकार हमेशा राज्य खेल फुटबाल व अन्य खेलों के विकास को तत्पर रहेगी। विजेता खिलाड़ियों को शीघ्र ही आर्थिक सहयोग दी जाएगी। उत्तराखंड की 40 और 50 प्लस की फुटबाल टीम ने इसमें हिस्सा लिया गया था। देहरादून फुटबाल एकेडमी के संस्थापक विरेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य के कई पूर्व इंटरनेशनल, नेशनल और ओलिंपियन खिलाडियों ने प्रतिभाग किया था। इसके लिए एक महीने का कैम्प दून में लगाया गया था। 40 प्लस फुटबाल टीम में मनोज नेगी (कप्तान), प्रकाश रोनी, जोगेंद्र राम, संजय कुमार शर्मा (गोल कीपर), संजय सिंह, विजय बिष्ट, राकेश मोहन बलोदी, विरेन्द्र सिंह रावत, सुबोध पाठक, हितेश मोहन, राम सिंह नेगी, विमल सिंह रावत, अमित ठाकुर, राजेश सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, आशीष गुरुंग, संदीप रावत, मनोज कोहली, गोविन्द सिंह बिष्ट, मुकेश, उत्तराखंड कोऑर्डिनेटर पंकज कन्नोजिया, मैनेजर/ फिजियो संजीव कुमार अरोड़ा, असिस्टेंट मैनेजर विमल सिंह रावत, कोच कमल सिंह रावत, गोल कीपर कोच सुनील कुमार गुरुंग, असिस्टेंट कोच प्रदीप शर्मा, 50 प्लस टीम में कमल सिंह रावत (कप्तान), सुनील कुमार गुरुंग, विमल सिंह रावत, हिम्मत सिंह, विनोद सिंह गुसाईं, विरेन्द्र सिंह रावत, बिजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह बिष्ट, योगेंद्र बहादुर छेत्री, दीपक सिंह (गोल कीपर), विमल सिंह रावत (पौड़ी), प्रदीप शर्मा, सुरेन्द्र सिंह रावत, सतीश रावत (गोल कीपर), रतन कुमार, अरविंद नेगी, रविन्द्र भंडारी, नन्दलाल, कोऑर्डिनेटर पंकज कन्नोजिया, मैनेजर विमल सिंह रावत, उपकप्तान प्रदीप शर्मा आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments