Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनोटबन्दी की चौथी वर्षगाँठ कांग्रेस का सरकार पर वार

नोटबन्दी की चौथी वर्षगाँठ कांग्रेस का सरकार पर वार

नोटबंदी की चौथी वर्षगांठ पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा और प्रधानमंत्री के चार साल पहले नोटबंदी लागू करने के फैसले की जमकर आलोचना की……कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रेसवार्ता की जिसमें उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी लागू करने के पीछे आतंकवाद, भ्रष्टाचार, और कालाधन खत्म करने का तर्क दिया था लेकिन नोटबंदी के बाद भी देश के सामने ये समस्या आज भी बरकरार है…..नोटबंदी से देश को कोई फायदा नहीं हुआ उल्टा देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई…..देश के युवाओँ का रोजगार छिन गया. देश की जीडीपी माईन्स 24 फीसदी आ गई और नकली नोटों का कारोबार भी अबतक खत्म नहीं हुआ….प्रीतम सिंह ने इस दौरान आरोप लगाया कि बीजेपी ने अपने फायदे के लिए नोटबंदी की…. नोटबंदी के बाद भाजपा के देशभर में आलीशान कार्यालय खुल रहे हैं जबकि आम आदमी एक एक रुपए के लिए परेशान हो रहा है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments