Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपड़ने लगी गर्मी की मार, मैदान में पारा पहुंचा 30 पार

पड़ने लगी गर्मी की मार, मैदान में पारा पहुंचा 30 पार

देहरादून: उत्तराखंड में ज्यादातर क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। जो कि सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है।

तापमान में आ सकता है 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर
ऐसे में चटख धूप में चुभने वाली गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जिससे सुबह और शाम के तापमान में 18 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर आ सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

दिन में पसीने छुटाने वाली गर्मी
मार्च शुरू होने के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में पारा भी मार्च करने लगा है। इस साल पहली बार कई शहरों में तापमान ने 30 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा पार किया। जिससे दिन में पसीने छुटाने वाली गर्मी महसूस की गई।

दून में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक पहुंच गया है। जबकि, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं। बीते दिनों कुमाऊं में चोटियों पर हिमपात और वर्षा भी दर्ज की गई। जिससे पहाड़ों में सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है।

चार जिलों में हल्‍की बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिससे तापमान में और वृद्धि हो सकती है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के भी आसार हैं।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 30.2, 12.4
  • ऊधमसिंह नगर, 30.9, 9.4
  • मुक्तेश्वर, 20.3, 6.0
  • नई टिहरी, 20.2, 7.8
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments