Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपति तलाशता रहा महिला और नौकर को, घर के पीछे पालीथिन में...

पति तलाशता रहा महिला और नौकर को, घर के पीछे पालीथिन में दबे हुए थे शव; ऐसे चला Double Murder का पता

देहरादून।  राजधानी देहरादून के धौलास क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। यहां घर के पीछे महिला और उनके नौकर का शव बरामद किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी सरिता डोभाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। फिलहाल, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इसे अवैध संबंध के चलते की गई हत्या के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि, हत्या की असल वजह जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। 

धौलास क्षेत्र निवासी सुभाष शर्मा अपनी पत्नी उन्नति शर्मा (55 साल) और नौकर राजकुमार थापा (50 वर्ष) के साथ पिछले आठ साल से यहां रह रहे थे। बताया गया कि सुभाष शर्मा की पत्नी और उनका नौकर अचानक गायब हो गए। उन्होंने उनको पूरे घर में ढूंढा लेकिन वो कहीं नहीं मिले। इसपर उन्होंने घर दूध पहुंचाने वाली महिला को फोन किया और उसे कहा कि शायद उनकी पत्नी और नौकर का किडनैप हो गया है। वो उन्हें घर पर कहीं भी नहीं मिल रहे हैं। वो उनकी मदद करे। महिला अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंची और उनकी खोजबीन करने लगे। 

इस बीच उनके घर के पीछे उन्हें ढूंढ़ रही महिओं को एक बड़ी पालीथिन नजर आई, जिसके नीचे किसी का पैर दबा हुआ नजर आ रहा था। उन्होंने बिना देरी के पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तो सुभाष शर्मा की पत्नी और उनके नौकर का शव नजर आया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हत्या कब और कैसे की गई ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। ये भी आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंध के शक में दोनों की हत्या की गई है।

यूके में जाब करते थे सुभाष, बच्चे अभी लंदन में

धौलास निवासी सुभाष शर्मा यूके में नौकरी करते थे। 40 साल तक वे वहीं थे। पिछले आठ साल से वे यहां स्थित अपने बंगले में पत्नी और नौकर के साथ रह रहे थे। उनके बच्चे लंदन में रहते हैं। उनके घर के पीछे से इस तरह से शवों का मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। शक की सुई सुभाष शर्मा पर भी घूम रही है। 

शूटिंग के लिए किराए पर भी देते थे बंगला

सुभाष शर्मा का बंगला काफी बड़ा है। वो इसे फिल्म या वेब सीरिज की शूटिंग के लिए किराए पर भी देते थे। हाल ही में यहां एक शूटिंग भी हुई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments