Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधपत्नी से समझौता कराने के झांसे में ठग लिए 16 लाख रुपये

पत्नी से समझौता कराने के झांसे में ठग लिए 16 लाख रुपये

देहरादून। विवाद के बाद अलग रह रही पत्नी से समझौता करने के लिए तीसरे व्यक्ति के झांसे में आना पति को महंगा पड़ गया। आरोपी ने बड़ी पहुंच वाले एक एनजीओ के जरिए समाधान कराने का झांसा देकर 16 लाख रुपये हड़प लिए। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि विजय कुमार पंत निवासी आर्केडिया ग्रांट, प्रेमनगर ने तहरीर दी। उनका पत्नी सोनिया पंत निवासी माजरी माफी मोहकमपुर से विवाद चल रहा है। सोनिया पिछले पांच साल से पति से अलग रह रही हैं। विजय कुमार की मुलाकात विनोद जोशी उर्फ वीरू निवासी अपर तुनवाला निकट आदर्श विहार कॉलोनी रायपुर से हुई। उसे विजय के पारिवारिक विवाद का पता लगा। आरोपी ने झांसा दिया कि वह उसकी पत्नी से समझौता करा देगा। आरोप है कि उसने अपनी जानपहचान एक एनजीओ में बताई। कहा कि उसमें रिटायर जज, पुलिस वाले, मीडिया वाले और धामी जी का भांजा समेत अन्य लोगों की टीम है। भरोसा दिया कि वह लड़की पक्ष से बात कर मामला निपटा देंगे। आरोप है कि उसमें सझौता कराने का झांसा देकर कभी गहने और कभी नगदी लड़की वालों को देने के लिए 16 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद भी समाधान नहीं कराया। उल्टा पीड़ित परिवार का फोन उठाना बंद कर दिया। उन्होंने चौकी में तहरीर दी। बीते तीन सितंबर को चौकी में दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ। आरोप है कि वहां भी अभद्रता की गई। इसके बाद लड़के के पिता का देहांत हो गया। उन्होंने मामले में प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस आरोपी वीरू के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments