Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल...

पुष्कर सिंह धामी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली

पुष्‍कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्‍यपाल लेज रिटा गुरमित सिंह ने उन्‍हें पद व गोपनियता की शपथ दिलवाई।

समोराह में प्रमोद सावंत और वसुंधरा राजे मौजूद

देहरादून में मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के सीएम, गोवा के मनोनीत सीएम प्रमोद सावंत और राजस्थान की भाजपा नेता वसुंधरा राजे भी मौजूद हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में आठ मंत्री लेंगे शपथ

आज परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह में आठ मंत्री शपथ लेंगे।

  • 1 सुबोध उनियाल
  • 2 सौरभ बहुगुणा
  • 3 रेखा आर्य
  • 4 चंदन रामदास
  • 5 सतपाल महाराज 
  • 6 धन सिंह रावत 
  • 7 गणेश जोशी
  • 8 प्रेमचंद अग्रवाल

धनसिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली

पूर्व उच्‍चशिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने मंत्री पद की शपथ ली। 2017 में पौड़ी गढ़वाल की श्रीनगर सीट से धनसिंह रावत पहली बार विधायक बने थे। रावत अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

गणेश जोशी ने ली मंत्री पद की शपथ

गणेश जोशी ने मंत्री पद की शपथ ली। गणेश जोशी मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। इनका जन्‍म 1958 में मेरठ में हुआ था। मेरठ में उनके पिता स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी भारतीय सेना के जवान के रूप में तैनात थे। गणेश जोशी 1976 से 1983 तक एक सैनिक के रूप में भारतीय सेना में रहे। वर्तमान में वे देहरादून में रहते हैं।

प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संस्‍कृत में ली शपथ

प्रेमचंद्र अग्रवाल ने संस्‍कृत में शपथ ली। भाजपा विधायक प्रेमचंद अग्रवाल राज्य की चौथी विधानसभा के स्पीकर थे। स्पीकर पद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया में एकमात्र नामांकन उन्होंने ही किया था। तत्‍कालीन प्रोटेम स्पीकर हरबंस कपूर ने सदन में उनके स्पीकर बनने की घोषणा की थी। पांचवीं विधानसभा के लिए हुए चुनावों में इन्‍होंने ऋषिकेश सीट से चुनाव लड़ा था।

सतपाल महाराज ने ली मंत्री पद की शपथ

इसके बाद सतपाल महाराज ने मंत्री पद की शपथ ली। सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल सीट से जीत दर्ज की है। वह 2017 में बीजेपी सरकार में कैबि‍नेट मंत्री रह चुके हैं। इससे पहले तक वह कांग्रेस में सक्र‍िय थे। सतपाल महाराज आध्यात्मिक गुरु भी हैं। महाराज केंद्र की देवेगौड़ा और गुजराल सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आईं रेखा आर्य ने मंत्री पद की शपथ ली। रेखा सोमेश्वर से तीसरी बार विधायक बनीं हैं। 2016 में कांग्रेस से बीजेपी में आई। 2017 से उनके पास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार था। 

चंदनराम दास ने मंत्री पद की शपथ ली

बागेश्‍वर विधायक चंदनराम दास ने मंत्री पद की शपथ ली। वह पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल हो रहे हैं। चंदनराम दास लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। वह अपने सरल स्‍वभाव के लिए जनता के बीच खासा प्रसिद्ध हैं।

सौरभ बहुगुणा ने मंत्री पद की शपथ ली

सितारंगज विधायक सौरभ बहुगुणा ने मंत्री पद की शपथ ली। सौरभ बहुगुणा पूर्व मुख्‍यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे हैं। सौरभ पहली बार मंत्री बने हैं। 

सुबोध उनियाल ने ली मंत्री पद की शपथ

सुबोध उनियाल ने मंत्री पद की शपथ ली। सुबोध उनियाल नरेंद्रनगर से विधायक हैं। इससे पहले वह उत्‍तराखंड सरकार में कृषि मंत्री रहे हैं। पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। 2017 में इन्‍होंने भाजपा ज्‍वाइन की थी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments