Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपरिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर में लगाई सेंध, लाखों का...

परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने घर में लगाई सेंध, लाखों का माल उड़ाया

ऋषिकेश: जनपद के श्यामपुर के खदरी खड़क माफ क्षेत्र में एक परिवार के लोग बीती रात शादी समारोह में गए थे। चोरों ने घर में सेंध लगाकर लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी कर ली। परिवार के लोग गुरुवार की सुबह जब घर पहुंचे तो चोरी का पता चला।

खदरी के बलजीत फार्म निवासी ज्योति प्रसाद रतूड़ी के घर के सभी सदस्य ऋषिकेश में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और कमरों के भीतर सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर पूरी तरह से खंगाल दिया था।

ज्योति प्रसाद के पुत्र अमरेश विदेश में नौकरी करते हैं। जो तीन दिन पूर्व ही घर लौटे थे। पुलिस को सूचित किया गया, जिस पर पुलिस की टीम ने मौके पर आकर जांच पड़ताल शुरू की। गृह स्वामी के मुताबिक करीब आठ लाख के जेवर घर से गायब है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments