Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपर्यटकों के लिए खुले राजाजी पार्क के चीला और रानीपुर गेट, कॉर्बेट...

पर्यटकों के लिए खुले राजाजी पार्क के चीला और रानीपुर गेट, कॉर्बेट का ढिकाला जोन भी आज खुलेगा

राजाजी टाइगर रिजर्व के चीला और रानीपुर गेट आज से पर्यटकों के लिए खुल गए हैं। 15 जून तक पर्यटक यहां जंगल सफारी कर सकेंगे। मंगलवार सुबह डिप्टी डायरेक्टर केकशा नसरीन ने हरी झंडी दिखाकर जिप्सियों को रवाना किया।

आज से खुलेगा कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन
कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन आज सैलानियों के लिए खोला जाएगा। ढिकाला को खोलने के लिए पार्क प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन से सुबह छह बजे सैलानियों की जिप्सी और कैंटर को जंगल सफारी के लिए भेजा जाएगा। बरसात की वजह से कॉर्बेट पार्क का ढिकाला जोन हर साल 15 जून से 14 नवंबर तक सैलानियों के लिए बंद हो जाता है। ढिकाला के साथ ही बिजरानी पर्यटन जोन भी 30 जून से सैलानियों के लिए बंद हो गया था। बिजरानी जोन 15 अक्तूबर से सैलानियों के भ्रमण के लिए खोल दिया गया था। सीटीआर निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह ढिकाला जोन सैलानियों के लिए खोला।

आज से पर्यटकों के लिए खुलेगा वतनवासा जोन
कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग लैंसडौन की ओर से आज से वतनवासा जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया । ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले पर्यटकों को वतनवासा, दुर्गा देवी और धनगढ़ी गेट से प्रवेश कराया जाएगा। पर्यटक यहां बाघ, तेंदुए समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। जबकि कांडा और लोहाचौड़ के लिए अभी इंतजार करना होगा।

केटीआर के सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) हरीश नेगी ने बताया कि पाखरो और मोरघट्टी स्थित वन विभाग के बंगलों के लिए पूरे सालभर ऑनलाइन बुकिंग होती है जबकि बरसात में जंगल के रास्ते खराब होने के कारण मानसून का सत्र शुरू होने के साथ ही 15 जून से वतनवासा, दुर्गादेवी, धनगढ़ी के प्रवेश द्वार पर्यटकों के लिए बंद कर दिए जाते हैं। बरसात खत्म होने के बाद रास्तों को दुरुस्त कर हर साल 15 नवंबर से इन गेट को दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments