Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, जानिए...

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, जानिए मैदान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

देहरादून। राज्य के पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और स्थानीय स्तर पर हवाओं के दबाव के चलते फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। इसकी वजह से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज गर्जना के साथ हल्की सी मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक और वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से लौट रहा है लेकिन जाते-जाते कभी-कभार इसकी सक्रियता देखने को मिल जाती है।

मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर ही है कि मसूरी और आसपास के इलाकों में शनिवार को बारिश हुई। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर बहुत दिनों तक नहीं रहेगा। जल्द ही पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक मैदान से लेकर पहाड़ तक अगले दो-तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से लेकर 6 डिग्री तक अधिक रहेगा। इसके बाद तापमान सामान्य हो जाएगा। इसकी वजह से अगले दो-तीन दिनों तक गर्मी बढ़ने की पूरी संभावना है। राजधानी दून में आसमान साफ रहेगा लेकिन आंशिक रूप से कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे।

राजधानी दून में आसपास के इलाकों में रविवार को अधिकतर पारा 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 19 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक होने की वजह से अधिक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह पहली बार है मार्च के महीने में अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments