Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ से मैदान तक मौसम खराब, अगले तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

पहाड़ से मैदान तक मौसम खराब, अगले तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। आज बुधवार को सुबह से ही पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम खराब बन हुआ है। सुबह की शुरुआत कई इलाकों में कोहरे के साथ हुई। वहीं, अधिकतर इलाकों में बादल छाए हैं। उत्तराखंड मौसम विभाग ने एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की चेतावनी जारी की है। इससे ठंड बढ़ने के आसार बढ़ गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार कुमाऊं और गढ़वाल के कुछ जिलों में आज हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।अन्य जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। अभी तक नवंबर में मौसम शुष्क ही रहा है। हल्के बादलों और हवाएं चलने से तापमान जरूर कम रहा लेकिन दिसंबर शुरू होते ही मौसम चक्र में भी बदलाव दिखाई देने लगेगा।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बारिश से तापमान कम होगा और ठंड बढ़ेगी। मंगलवार को दोपहर बाद बादल छाने और हवा चलने से मौसम परिवर्तन का भी आभास हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments