Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में...

पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बर्फबारी

यमुनोत्री में बर्फबारी

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली। इससे मैदान से लेकर पहाड़ तक पारा गिर गया।
बुधवार सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर बर्फबारी हुई। जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र सहित यमुना घाटी में बारिश का सिलसिला जारी है। 

कहां कैसा है मौसम का हाल
गढ़वाल

  • विकासनगर में छाए हुए हैं बादल
  • टिहरी में बादल छाए 
  • मसूरी शहर में हुई हल्की बारिश, मौसम में बढ़ी ठंड
  • चमोली जनपद में मौसम खराब, आसमान में बादल छाए
  • रुद्रप्रयाग में छाए बादल। 
  • उत्तरकाशी मे छाए हैं बादल
  • गंगोत्री धाम में बर्फबारी शुरू 
  • यमुनोत्री धाम व आसपास की चोटियों पर बर्फबारी
  • ऋषिकेश में बादल
कुमाऊं
  • लोहाघाट में धूप खिली
  • अल्मोड़ा में धूप खिली
  • भवाली में बादल
  • टनकपुर में धूप
  • रामनगर में बादल
  • बाजपुर में बादल छाए
  • रुद्रपुर में छाए है बादल
  • पिथौरागढ़ में हल्के बादल हल्की धूप।
  • बागेश्वर में धूप खिली
  • नैनीताल में धूप
  • हल्द्वानी में बादल

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चौबीस घंटे में चमोली, उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक कुछ इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है। उन्होंने बताया कि राजधानी दून और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। दून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री बने रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments