Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनपांच बिजली घर निजी हाथों में, ऊर्जा निगम ने उठाया कदम

पांच बिजली घर निजी हाथों में, ऊर्जा निगम ने उठाया कदम

प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून । राजधानी में बिजली व्यवस्था जल्द निजी हाथों में होगी। फील्ड स्टाफ की कमी के चलते ऊर्जा निगम अब बिजली घरों को पीपीपी मोड़ में देने जा रहा है। अभी तक पांच सब-स्टेशनों को निजी हाथों में सौंपा जा चुका है। इनमें निंबुवाला, ऊर्जा भवन, मोथरोवाला, ईसी रोड, बसंत विहार सब स्टेशन शामिल हैं। निगम की मानें तो भविष्य में और सब-स्टेशनों का संचालन निजी हाथों में सौंपा जाएगा। ऊर्जा निगम में काफी लंबे समय से फील्ड कर्मचारियों की कमी चल रही है। लंबे समय से भर्ती न होने के कारण यह कमी लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि इस बीच ऊर्जा निगम ने उपनल, सेल्फ हेल्प ग्रुप और पीआरडी के माध्यम से 3792 फील्ड कर्मचारियों की भर्ती की, लेकिन इसके बाद भी निगम में फील्ड स्टॉफ की कमी पूरी नहीं हो पाई है।

जिसके कारण निगम अब बिजली घरों को निजी हाथों में सौंप रहा है। अभी तक निगम राजधानी के पांच बिजली घरों को निजी हाथों में सौंप चुका है। इन बिजली घरों में निगम की ओर से केवल मॉनिटरिंग के लिए जेई और एसडीओ रखे गए हैं। बाकी सभी निजी कंपनी का है। निगम की मानें तो अगर भविष्य में भर्तियां नहीं हुई तो अन्य बिजली घरों को भी निजी हाथों में सौंपा जाएगा। 

फील्ड स्टाफ की स्थिति

पद,          –           स्वीकृत     –       उपलब्ध   –     कमी
ईई (ई एंड एम)     93                81                12 
एई(ई एंड एम)    281                187            94
एई (सिविल)        24                14                10
जेई (ई एंड एम)    638            283            395
जेई (सिविल)        34                32            02
टेक्निकल असिसटेंट    15            7                8
केबल ज्वाइंटर            26            03            23
टेक्निकल ग्रेड कर्मचारी    2642        546        2096

ऊर्जा निगम में फील्ड स्टाफ की लगातार कमी बनी हुई है। जिसके कारण निगम को सब-स्टेशनों को निजी हाथों में सौंपना पड़ रहा है। फिलहाल पांच सब-स्टेशनों को निजी हाथों में सौंपा गया है। कर्मचारियों की कमी रही तो और स्टेशनों को भी निजी हाथों में सौंपा जा सकता है।
-बीसीके मिश्रा, प्रबंध निदेशक ऊर्जा निगम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments