Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपिथौरागढ़ गंगोलीहाट में गहरी खाई में गिरी कार , एक युवक की ...

पिथौरागढ़ गंगोलीहाट में गहरी खाई में गिरी कार , एक युवक की  मौत,दूसरा घायल

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से दुखद खबर यहां हादसे में कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गंगोलीहाट क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह 6:00 बजे ख़िरमांडे कनालीछीना मोटर मार्ग पर सुकड़ी धार के समीप एक वाहन संख्या यूके06 टीए /5024 अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में दो लोग सवार थे।घटना में वाहन सवार कमल कुमार पुत्र राजेंद्र राम निवासी जाड़ापानी उम्र 22 वर्ष थाना बेरीनाग जनपद पिथौरागढ़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। तथा सागर प्रसाद पुत्र किशन राम निवासी जाड़ापानी उम्र 24 वर्ष थाना बेरीनाग जनपद पिथौरागढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ग्रामीणों एवं स्थानीय पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार करने उपरांत उपरोक्त घायल को हायर सेंटर पिथौरागढ़ हेतु रेफर किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments