Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम मोदी आज करेंगे नमामि गंगे के तहत छह परियोजनाओं का आनलाइन...

पीएम मोदी आज करेंगे नमामि गंगे के तहत छह परियोजनाओं का आनलाइन लोकार्पण

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत तैयार छह परियोजनाओं का आनलाइन लोकार्पण करेंगे। नमामि गंगे परियोजना की ओर से पीएम का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कार्यक्रम में सचिवालय से जुड़ेंगे।

जबकि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और मदन कौशिक के अलावा विधायक हरिद्वार (ग्रामीण) स्वामी यतीश्वरांद और बीएचईएल रानीपुर के विधायक आदेश चैहान को भी कार्यक्रम न्योता दिया गया है। वे अलग-अलग परियोजना स्थलों पर मौजूद रहेंगे। 
परियोजना निदेशक उदय राज सिंह के मुताबिक, कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पीएम जिन छह परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे उनमें हरिद्वार जिले के जगजीतपुर में 68 एमएलडी एसटीपी, 27 एमएलडी का अपग्रेडेशन एसटीपी और सराय में 18 एमएलडी का एसटीपी शामिल है।

सुबह 11 बजे से 11.25 बजे तक चलेगा लोकार्पण कार्यक्रम
इसके अलावा पीएम चंडीघाट पर गंगा अवलोकन म्यूजियम, ऋषिकेश में लक्कड़घाट पर 26 एमएलडी के एसटीपी, चंद्रेश्वर नगर में 7.5 एमएलडी व मुनि की रेती चोर पानी में पांच एमएलडी एसटीपी, बदरीनाथ में एक एमएलडी व 0.01 एमएलडी एसटीपी शामिल हैं। 

लोकार्पण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से 11.25 बजे तक चलेगा। इसके बाद प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। इससे पूर्व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ऑनलाइन पीएम मोदी का स्वागत करेंगे।

इस दौरान नमामि गंगे परियोजना पर एक लघु फिल्म भी दिखाई जाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का संबोधन भी होगा। पीएम रोविंग डाउन द गंगेज पुस्तक और ग्राम पंचायतों व पानी समिति के तहत मार्गदर्शिका का विमोचन भी करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments