Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुरानी पेंशन बहाली को दून में कल प्रदेशभर के कार्मिक निकालेंगे महारैली,...

पुरानी पेंशन बहाली को दून में कल प्रदेशभर के कार्मिक निकालेंगे महारैली, सीएम आवास करेंगे कूच

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदेशभर के कार्मिक कल महारैली निकालेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने कार्मिकों से अधिक से अधिक संख्या में दून पहुंचकर महारैली में शामिल होने का आह्वान किया है। आपको बता दें कि रैली में हर जनपद से करीब 1000 कार्मिकों से देहरादून पहुंचने को कहा गया है

लंबे समय से संघर्षरत कार्मिकों ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास तक चेतावनी रैली निकालने का एलान किया है। संयुक्त मोर्चा ने रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। बड़ी संख्या में परेड ग्राउंड में एकत्र होकर कार्मिक मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच करेंगे। मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल बडोनी ने बताया कि इस रैली में प्रत्येक जनपद से करीब 1000 कार्मिकों से देहरादून पहुंचने को कहा गया है। मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि लगातार सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। ऐसे में कार्मिक सरकार को इस रैली के जरिये सीधी चेतावनी देने जा रहे हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments