Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपुष्‍कर सिंह धामी के साथ आज नया मंत्रिमंडल भी लेगा शपथ, ये...

पुष्‍कर सिंह धामी के साथ आज नया मंत्रिमंडल भी लेगा शपथ, ये हैं उत्‍तराखंड कैबिनेट के नए चेहरे

देहरादून : उत्‍तराखंड के 12वें मुख्‍यमंत्री के रूप में पुष्‍कर सिंह धामी शपथ ले रहे हैं। इसके साथ ही नए मंत्री भी उनके साथ शपथ लेंगे। उत्‍तराखंड कैबिनेट के नए चेहरों के रूप में कुछ के नाम सामने आ गए हैं।

इनके नाम कंफर्म

जिसमें से पांच मंत्रियों के नाम कंफर्म हो चुके हैं। इनमें सितारगंज विधायक सौरभ बुहुगुणा, नरेंद्र नगर विधायक सुबोध उनियाल, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, मसूरी विधायक गणेश जोशी और बागेश्‍वर विधायक चंदनराम दास का नाम शामिल है।

बागेश्‍वर विधायक चंदनराम दास पहली बार मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं यह भी संभावना है कि शपथ ग्रहण के बाद आज शाम पांचवीं विधानसभा की धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments