Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपूछताछ के लिए बार-बार बुलाने के बावजूद भी पेश नहीं हुए आइएएस...

पूछताछ के लिए बार-बार बुलाने के बावजूद भी पेश नहीं हुए आइएएस रामविलास यादव, अब विजिलेंस ने कसा शिकंजा, ठिकानों पर मारा

देहरादून : आय से अधिक संपत्ति के मामले में घिरे आइएएस रामविलास यादव पर विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पूछताछ के लिए बार-बार बुलाने के बावजूद भी आइएएस यादव विजिलेंस के समक्ष पेश नहीं हुए।

आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप

ऐसे में शनिवार तड़के ही रामविलास यादव के लखनऊ और देहरादून ठिकानों पर विजिलेंस एक साथ छापेमारी कर रही है। छापेमारी की पुष्टि एसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने की है। उत्तर प्रदेश के आइएएस रामविलास यादव के खिलाफ अप्रैल माह में मुकदमा दर्ज किया था।

उन पर आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। आईएएस रामविलास यादव 30 जून को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। आइएएस रामविलास यादव 2019 में यूपी से उत्तराखंड आए थे। यहां शासन ने नौ जनवरी 2019 को उनके खिलाफ विजिलेंस में खुली जांच के आदेश दिए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments